
Farhana Movie Explained In Hindi
कहानी की शुरुआत में हमें एक लड़की को दिखाया जाता है जो कि बाथरूम में नहा रही थी। लेकिन जब वह नहाकर बाथरूम से बाहर आती है तो बाहर कुछ लोग जो कि अपने चेहरे पर अजीब से मास्क लगाए हुए थे वह उसकी इंतजार कर रहे थे। वह लड़की उन्हें देखती है और जोर से चिल्लाती है और इसी के साथ यह सीन यहीं पर कट हो जाती है। अब आखिर यह लोग है कौन और उन्होंने उस लड़की के साथ क्या किया? चलिए जानते हैं। तो कहानी की शुरुआत में हमें फरहाना नाम की एक औरत को दिखाया जाता है जो कि एक मुस्लिम फैमिली से है। साथ ही फरहाना की शादी भी हो चुकी है। फरहाना का हस्बैंड और उसके तीन बच्चे उसी के घर में रहते हैं। इन तीनों में से दो बच्चे स्कूल जाने वाले हैं और एक गोद में है। फरहाना के फादर की जूते की दुकान है। जिसमें फरहाना का पति भी काम करता है। अभी के टाइम पर यह दुकान इतनी नहीं चलती। लेकिन एक समय यह दुकान इतनी चलती थी कि इसी की कमाई के जरिए फरहाना के पिता ने अपनी तीनों बेटियों की शादी की थी। साथ ही फरहाना का पति बहुत ही सीधा-साधा आदमी है। लेकिन उसकी आमदनी इतनी भी नहीं है कि वह अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ा पाए। अब घर के ऐसे हालात को देखकर फरहाना अपने फादर से पूछती है कि अगर आप कहें तो मैं कोई जॉब कर लूं। लेकिन फरहना के अब्बू पुराने ख्यालात के आदमी थे। उनको घर की औरतों को बाहर काम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यहां तक कि फरहना के पास अपना मोबाइल फोन भी नहीं है। जो भी फोन आता है, वह घर के लैंडलाइन पर ही आता है। जिसे रिसीव करने तक की इजाजत फरहाना को नहीं होती। अब कोई रास्ता ना देखते हुए फरहाना अपने पड़ोसी से कुछ पैसे उधार मांगती है ताकि घर का खर्चा चल पाए। फिर वह करीम के साथ अपने एक दोस्त की शादी में जाती है जो कि क्रिश्चियन है। यहां फरहाना सभी को देखकर यह सोच रही होती है कि आखिर इन लोगों की लाइफ कितनी अच्छी है। मेरी लाइफ कब ऐसी होगी? तभी फरहना को उसकी एक और बचपन की दोस्त मिलती है जिसका नाम नृत्य होता है जो कि बातों ही बातों में फरहना की तकलीफ समझकर उसको अपनी कंपनी के बारे में बताती है और कहती है कि कल तुम वहां आ जाना क्योंकि मेरी कंपनी में इंटरव्यू चल रहे हैं। फरहना इस जॉब इंटरव्यू के बारे में करीम को बताती है जो कि दूसरे दिन फरहना को लेकर वहां पर पहुंचता है और इस इंटरव्यू को देने के बाद फरहना जब बाहर निकलती है तो करीम को बताती है कि मेरा इंटरव्यू क्लियर हो गया है। इस बात से करीम बहुत ज्यादा खुश तो नहीं होता पर वो फरहाना को कुछ कह भी नहीं पाता। दरअसल करीम को यह पता है कि उसके पैसे ना कमाने की वजह से फरहाना को यह जॉब करनी पड़ रही है। लेकिन इसके अलावा वो कुछ कर भी नहीं सकता। इधर फरहाना अपने लिए एक पर्स खरीदती है। साथ ही वह इस जॉब के लिए काफी एक्साइटेड भी है। अब अगले सीन में जब फरहाना जॉब पर जाने के लिए तैयार होती है तो यह चीज उसके अब्बू को बिल्कुल पसंद नहीं आती। यहां करीम फरहाना के लिए एक चप्पल लेकर आता है जिसको वह अपने हाथों से उसे पहना भी देता है। फिर फरहाना ऑफिस चली जाती है जहां फरहाना को पता चलता है कि अभी उसको ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वह यहां पर काम करने के तरीके को समझ जाए। दरअसल यहां पर एक क्रेडिट कार्ड सेलिंग सेंटर है जिसके बारे में फरहाना को सब कुछ बताया और सिखाया जाता है। फिर ट्रेनिंग होने के बाद फरहाना पहली बार डरते हुए किसी कस्टमर से बात करती है। यहां वह बड़ी आसानी से उसको सब कुछ समझाकर अपना पहला क्रेडिट कार्ड सेल कर ही लेती है। बीते हुए दिनों के साथ फरहाना इस काम में काफी ज्यादा माहिर हो चुकी है। इस जॉब को करने की वजह से उसके अंदर एक अलग ही कॉन्फिडेंस आ गया होता है। यहां की सैलरी और इंसेंटिव से फरहाना का घर तो बहुत अच्छे से चलता है। लेकिन उसके ऑफिस बिल्डिंग में ऊपर के फ्लोर पर एक दूसरा डिपार्टमेंट भी मौजूद है। जहां पर काम करने वाली लड़कियों को इस जगह से काफी ज्यादा इंसेंटिव मिलता है। साथ ही वह लड़कियां कार में ऑफिस आती है और उनके पास आईफोन भी है। अब यह देखकर फरहना का मन भी करता है कि वह उस जगह पर काम करें। इसलिए जब उसकी दोस्त नृत्य भी उसी डिपार्टमेंट में चली जाती है तो फरहना उसे कहती है कि यार मुझे भी काम दिलवाओ ना यहां पर। तो नृत्य उसे कहती है कि तुम जहां पर हो वह बिल्कुल सही जगह है। हमारी वाली जॉब को तुम नहीं कर पाओगे। इसलिए जहां हो वहां अच्छे से मन लगाकर काम करो। अब एक दिन अचानक फरहाना के बच्चे की तबीयत बहुत खराब हो जाती है। दरअसल उसे सांस लेने में बहुत दिक्कत होती है। उसको लेकर यह लोग तुरंत हॉस्पिटल पहुंचते हैं। जहां डॉक्टर बताते हैं कि इस बच्चे के लंग्स में कुछ खराबी आ गई है। इसलिए उसका अर्जेंट ऑपरेशन करना होगा। अब क्योंकि ऑपरेशन करना तो बहुत ही जरूरी है। तो ना चाहते हुए भी लोन लेकर उस बच्चे के ऑपरेशन का इंतजाम किया जाता है। जिससे बच्चे का ऑपरेशन तो हो जाएगा लेकिन यह लोन वापस भी करना होगा। इसलिए फरहाना नृत्या से अपनी इस प्रॉब्लम के बारे में बताकर विनती करती है कि प्लीज मुझे अपने ऑफिस में जॉब दिलवा दो। ना चाहते हुए भी नृत्या उसे अपने बॉस के पास ले जाती है जो नृत्या से कहते हैं कि तुम फरहाना को इस काम के बारे में सब कुछ समझा दो। बाकी एक हफ्ते के लिए हम फरहाना का परफॉर्मेंस देखेंगे जो अगर ठीक रहा तो फरहाना को कंटिन्यू कर दिया जाएगा। अब नित्या फरहाना से बताती है कि यह काम तुम्हारे पिछले काम से काफी अलग है। असल में यह एक ऑनलाइन कॉलिंग चैट सर्विस है जिसे लोग सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि वह लड़कियों से अपनी मनमर्जी की बात कर सके। यहां एक तरह से हमें लोगों से अश्लील बातें करनी पड़ती है। जितना देर तुम किसी कस्टमर से बात करोगी उतना ज्यादा तुम्हारा पैसा बनेगा। साथ ही यहां के कुछ नियम भी है। जैसे कि तुम किसी कस्टमर को अपने बारे में कुछ भी नहीं बता सकती। यहां तक कि अपना असली नाम भी नहीं। और अगर किसी ने ऐसा किया तो विवेक उसकी कंप्लेंट बॉस से कर देगा। जिसके बाद उस लड़की को निकाल दिया जाएगा। यहां विवेक की बात करें तो उसकी यहां यही मेन जॉब है कि वह सारे कॉल्स को रिकॉर्ड करके उनकी रिकॉर्डिंग सुनता है। अब यह सब बताने के बाद नृत्य अपने क्लाइंट से बात करने लग जाती है। जिनकी बातों को सुनकर फरहाना को काफी बुरा लगता है। यहां तक कि जब वह घर जा रही होती है तो उसे ऐसा लगता है कि जैसे सब उसको गलत नजर से देख रहे हो। इसलिए वह मन बनाती है कि वह अपनी पुरानी जॉब पर ही कायम रहेंगी। यहां फरहाना को परेशान देखकर करीम उससे इसके पीछे का कारण पूछता है। फरहाना उसे बताती है कि आज एक कस्टमर ने मुझसे काफी बुरी तरीके से बात की। करीम हंसते हुए उससे कहता है, अरे इसमें घबराने की क्या बात है? यह तो जॉब का पार्ट है। जैसे कि मैं रोज अपनी दुकान में लोगों के पैरों में चप्पल या जूते पहनाता हूं। पर मैं बाहर ऐसा नहीं करता। तो जब तक जॉब करने के दौरान कोई तुमसे किसी भी तरह बात करे वह बिल्कुल ठीक है। लेकिन जॉब के बाहर अगर वह ऐसा कर रहा है तो उसको सबक सिखाना बनता है। अब करीम की इस बात से फरहाना को थोड़ी हिम्मत मिलती है। इसीलिए वह दोबारा से उसी ऑफिस में पहुंच जाती है। जहां वो नृत्य से पूछती है कि आखिर यह लोग ऐसी बातें करते क्यों हैं? साथ ही लड़कियां यहां पर कैसे काम कर लेती हैं? यह तो गलत है ना। नृत्य फरहाना को समझते हुए कहती है कि यार यह सिर्फ एक सर्विस है जिसके जरिए लोग अपनी मन की उन बातों को एक अजनबी से कह पाते हैं जो वह अपनी बीवी से नहीं कह सकते। कम से कम यह लोग राह चलती लड़की के साथ गलत तो नहीं करते। अब फरहाना को इतना समझाने के बाद वह लोगों से बात करने की काम में लग जाती है। जिस दौरान उसके पास काफी अजीब-अजीब लोगों के बात करती है। इस ऑफिस में सोफिया नाम की एक लड़की भी काम करती है जो कि सबसे ज्यादा बात करके हमेशा टॉप पर बनी रहती है। खैर अगले दिन भी फराहना का स्ट्रगल जारी होता है। वह किसी भी क्लाइंट से बात करने में कंफर्टेबल फील नहीं करती है। तभी उसके पास एक क्लाइंट का फोन आता है जो उससे अश्लील नहीं बल्कि काफी रिस्पेक्ट देकर बात करता है। अब यह सुनकर फरहाना काफी खुश होती है। उसे लगता है कि यह आदमी दिल का बहुत अच्छा है। यहां जिस आदमी ने फरहाना को कॉल किया था उसका नाम डेलन था। पर वो अपना नाम फरहाना को नहीं बताता। फरहाना भी रूल के हिसाब से उसे अपना नाम ईशा बताती है। जिसके बाद फरहाना और डेलन के बीच रोज लंबी-लंबी बातें होना शुरू हो जाती है। जिससे फरहाना का परफॉर्मेंस काफी अच्छा हो जाता है और अब उससे आगे सिर्फ सोफिया होती है। अब एक दिन डेलन से फराहना बताती है मैं जल्द ही इस जॉब को छोड़ने वाली हूं क्योंकि मुझे यह काम सही नहीं लगता। इस पर डैलन उसे कहता है कि ईशा नहीं ऐसा मत करो। मुझे सिर्फ तुमसे बात करने में अच्छा लगता है। हम दोनों के बीच एक अजीब सा कनेक्शन बन गया है। अब डैलन की यह बात फरहाना को काफी अच्छी लगती है और वह इस जॉब को कंटिन्यू करने का इरादा कर लेती है। अब एक दिन ऐसे फराहना से बात करते वक्त डैलन फराहना की बातों से जान जाता है कि वह एक मुस्लिम है जिससे फरहाना थोड़ा चौंक जाती है लेकिन अब तक वह बात करके डैलन पर इतना भरोसा तो करने लगी है कि कम से कम अपने रिलीजन के बारे में उसको बता पाए। अब यहां इनकी बातों को विवेक काफी गौर से सुनता है क्योंकि उसको पता है कि डैलन और फरहाना के बीच कुछ तो पक्का चालू हो गया है। अब डलन फरहाना से कहता है कि अभी तो रमजान का महीना चल रहा है तो तुम रोजे रखकर इतनी बात कैसे कर लेती हो? वो फरहाना को आराम करने के लिए बोलता है। इस दौरान वो उसको अपना म्यूजिक भी सुनाता है। वो कुछ देर के बाद कहता है कि मैं तुम्हें एक गिफ्ट देना चाहता हूं। फरहाना उससे कहती है कि आप मेरी जगह किसी भिखारी को दे दीजिएगा। यही मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। अब घर जाते वक्त मेट्रो स्टेशन पर फरहाना एक भिखारी के पास ईशा नाम का एक पैकेट देखती है जिसके बारे में पूछने पर वह भिखारी बताते हैं कि यह मुझे एक आदमी ने दिया है। उसने यह ईशा नाम की लड़की को देने के लिए कहा है और साथ ही उन्होंने मुझे काफी पैसे भी दिए। अब यह सुनकर फरहाना जब उस गिफ्ट को खोल कर देखती है तो उसमें सिंफोन नाम का एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट होता है जिसको देखकर फरहाना का चेहरा ही खिल उठता है। वह अब सब कुछ भूल चुकी है। मगर अगले दिन ऑफिस जाने पर फरहाना को डेलन की कॉल नहीं आती है। जिससे वह परेशान हो जाती है कि उसके साथ क्या हुआ होगा। उसे लगातार अलग-अलग लोगों की कॉल आ रही होती है। जिन्हें वह कट कर देती है। फरहाना दो दिन इंतजार करती है। मगर अभी तक डेलन की कोई कॉल नहीं आई। इसलिए वह सोफिया के साथ जाकर अपने लिए एक मोबाइल लेती है। साथ ही वह सोफिया को अपना आधार कार्ड देती है ताकि वह फरहाना के लिए एक सिम ले ले। उसके बाद फरहाना एक न्यूज़ पेपर में एक हेडलाइन देखती है जिसमें लिखा होता है कि एक म्यूजिशियन की एक्सीडेंट की वजह से मौत हो चुकी है जो कि किसी लड़की से वह ऑनलाइन चैटिंग करता था। अब इस खबर को पढ़कर फरहाना को लगता है कि यह शायद डेलन है। इस बात को वह नृत्य से भी शेयर करती है। इसी दौरान अचानक से फरहाना के पास डेलन का कॉल आ जाती है। फिर वह फरहाना से कॉल ना करने के लिए माफी मांगता है। वह बताता है कि मेरा फोन खराब हो गया था। इस वजह से मैं तुमसे बात नहीं कर पाया। मुझे माफ कर दो। फरहाना उससे कहती है कि मुझे तो लगा आपको कुछ हो गया है। और इस सबक से मुझे यह तो गई है कि जिंदगी बहुत छोटी है। इसमें किसी को कुछ भी हो सकता है। इसीलिए मैं आपसे मिलना चाहती हूं। यहां उसकी बात सुनकर डेलन सबसे पहले उसे अपना नाम बताता है और कहता है मैं तुमसे कल ईद के दिन मिलना चाहता हूं जिसके लिए फरहाना राजी हो जाती है और उससे कहती है कि मैं आपके लिए बिरयानी लेकर आऊंगी। अब उनकी इस मीटिंग के बारे में पता चलते ही पहले तो विवेक यह सब कुछ अपने बॉस को बताने के बारे में सोचता है। लेकिन फिर वह खुद को रोक लेता है क्योंकि वह भी फरहाना की तरह इस आदमी को देखना चाहता है। अगले दिन फरहाना काफी खुशी-खुशी बिरयानी बनाती है। लेकिन जब बाहर जाने की टाइम हो जाता है तो तब उसे घर से बाहर जाने का मौका नहीं मिल पा रहा था। लेकिन शाम को घर के सभी लोग घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। इसी दौरान फरहाना तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर घर से जाने के लिए मना कर देती है। फिर सबके जाने के बाद वो एक टिफिन में बिरयानी पैक करके डेलन से मिलने के लिए निकल पड़ती है। रास्ते में करीम फरहाना को कहीं जाते हुए देख लेता है। वो फरहाना का चुपचाप पीछा करता है। थोड़ी देर बाद फरहाना मेट्रो स्टेशन जा पहुंचती है। जहां विवेक भी मौजूद होता है। वह भी फरहाना की तरह डेलन को देखना चाहता है। लेकिन तभी अचानक से फरहाना को नृत्या की कॉल आती है जो उसको बताती है कि सोफिया अपने क्लाइंट से बाहर भी मिला करती है जो कि उसको एक होटल के कमरे में लेकर गया जहां और भी लोग मौजूद थे वो भी सोफिया के साथ एंजॉय करना चाहते थे। इस अफरातफरी में गलती से सोफिया के गले में एक धारदार चीज घुसने की वजह से उसकी मौत हो गई। दरअसल मूवी की शुरुआत में इसी सीन को दिखाया गया था। अब यह बात सुनकर फरहाना के पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है और वह उस बिरयानी वाले टिफिन को वहीं छोड़कर वापस घर आ जाती है क्योंकि उसका भी केस सोफिया की तरह हो सकता था। पर जब वह वापस आती है तो घर पर पहले से पुलिस मौजूद होती है जो कि सोफिया के लिए आई है क्योंकि सोफिया के पर्स से उन्हें फरहाना का आधार कार्ड मिला है जो कि वह सोफिया से वापस लेना भूल गई थी। फिलहाल पुलिस वाले फरहाना से पूछताछ करके चले जाते हैं और फरहाना के फोन के बारे में पता चलने के बाद और यह सब कुछ होने की वजह से फरहाना के अब्बू उस पर काफी गुस्सा करते हैं। मगर करीम उससे एक शब्द भी नहीं कहता बल्कि अगले दिन जब फरहाना नृत्य को कॉल करके जॉब पर आने से मना कर देती है। तो करीम उससे कहता है कि तुम अगर ऐसे अचानक जॉब पर जाना छोड़ दोगी तो लोगों को लगेगा कि जरूर तुमने कुछ किया है। इसीलिए तुम्हें वहां जरूर जाना चाहिए। यहां करीम की बात मानकर फरहाना दोबारा से ऑफिस जाती है। जहां सोफिया की मौत की वजह से सभी लड़कियों को यहां के नियम अच्छी तरह बताए जाते हैं। साथ ही उन सभी को सिक्योरिटी पर्पस के लिए पेपर स्प्रे भी दिया जाता है। इसके बाद सभी अपने काम पर लग जाते हैं। इसी दौरान डेलन की कॉल फरहाना को आती है जिससे फरहाना बड़े ही प्रोफेशनल अंदाज में बात करने की कोशिश करती है। डलन फरहना से पूछता है कि कल आप मुझसे मिलने क्यों नहीं आए? फरहना उससे रूढ़ होकर कहती है कि हम कभी नहीं मिलेंगे और अब से मैं तुमसे इस तरह बात नहीं करूंगी। यहां मैं अपना काम करने के लिए आती हूं ना कि कोई रिश्ता बनाने। फरहना की यह सभी बातें सुनकर डैलन फोन कट कर देता है। जिसके कुछ दिनों के बाद तक उसका कोई फोन नहीं आता। फिर एक दिन डैलन के बारे में बात करते वक्त नृत्य फरहना से कहती है कि तुम्हें उससे पहले सारी बात समझनी चाहिए थी। उससे ऐसे रुडली बिहेव नहीं करना चाहिए था। अगर अब उसका फोन आता है तो तुम पहले उसको सब कुछ अच्छे से बताना। फिर यह बात सुनकर फरहाना डेलन को सब कुछ सच बताने का मान जाती है। तभी अचानक से डेलन का फोन आता है। फरहाना कुछ कह पाती। इससे पहले वह फरहाना से कहता है कि तुम्हें लगता है कि तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे बारे में पता नहीं लगा पाऊंगा। बीते दिन जब मैंने तुम्हें फोन नहीं किया तो उस वक्त मैं तुम्हें फॉलो कर रहा था। तुमने मुझे मना किया है और अब तुम देखो मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं। यहां डेलन फरहाना का असली नाम लेकर उसे पुकारता है। साथ ही वह उसके ऑफिस से लेकर घर तक का एड्रेस भी जान चुका है। वो कहता है कि मैं तब तक तुम्हें फॉलो करता रहूंगा जब तक तुम सबक सीखकर मुझसे खुद मिलने नहीं आ जाती। डलन की यह सभी बातें सुनकर फरहाना काफी ज्यादा घबरा जाती है। वो डरते-डरते अपने घर जाती है क्योंकि उसे लग रहा होता है कि डैलन कहीं उसका पीछा ना कर रहा हो। इधर घर में पहुंचते ही वहां पर ईशा नाम का एक पार्सल आया होता है। इसको देखकर करीम उससे यह कहकर वापस दे देता है कि इस एड्रेस पर कोई ईशा नाम की लड़की नहीं रहती। अगले दिन ऑफिस में फरहाना को डेलन जब फिर कॉल करता है तो वह डेलन से कहती है कि तुमने अगर मुझे परेशान करना बंद नहीं किया तो मैं पुलिस में तुम्हारी कंप्लेंट कर दूंगी। डेलन कहता है कि तुम शॉक से कंप्लेंट करो। और एक चीज याद रखना मेरे पास तुम्हारे सारे कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है जो कि मैं तुम्हारे पति और परिवार वालों को दिखा दूंगी। अब यह सुनकर फरहाना को बिल्कुल भी समझ में नहीं आता है कि वो करें क्या? साथ ही वह जब घर जा रही होती है तो वह देखती है कि कोई काली शर्ट पहना हुआ आदमी उसका पीछा कर रहा है। जिसे वह चकमा देने की कोशिश करती है और यहां फरहाना को पता चलता है कि वह कोई और नहीं बल्कि उसका पति करीम है। घर पहुंचकर वह इस बारे में करीम से सवाल करती है कि अगर तुम्हें मुझ पर शक था तो मुझे नौकरी पर क्यों भेजा? जबाओ में करीम उसे वही बिरयानी वाला टिफिन दिखाते हुए कहता है कि उस दिन भी मैंने तुम्हारा पीछा किया जहां मुझे समझ में आ गया कि तुम्हें किसी से कोई खतरा है। इसीलिए मैं तुम्हारा पीछा इस तरह करता हूं। इसलिए कि कोई तुम्हें नुकसान ना पहुंचा पाए। बाकी तुम मुझे कुछ बताओ या नहीं मैं तुम्हें कुछ नहीं पूछूंगा। मगर कल से तुम्हें छोड़ने और लेने मैं ही आऊंगा। इस बात को मानकर फरहाना रोज करीम के साथ ऑफिस आने और जाने लग जाती है। इधर विवेक को पता चलता है कि डेलन फरहाना को कैसे टॉर्चर कर रहा है। इसलिए वह कुछ ऐसा सिस्टम कर देता है कि डेलन की कॉल फरहाना को छोड़कर बाकी सभी लड़कियों के पास आए। इस बात से डेलन तो पूरी तरह बौखला जाता है। इसलिए वो अगले दिन आकर देखता है कि फरहाना ऑफिस अपने पति के साथ आ रही है। इसलिए वो गुस्से में करीम का एक्सीडेंट करवा देता है। फिर वो करीम के फोन को चुराकर फरहाना को कॉल करके बताता है कि तुम्हारे पति को मैंने सजा दे दी है जो तुम्हें मिलनी चाहिए थी। बाकी तुम चिंता ना करो क्योंकि वह बच गया है और हॉस्पिटल में है। अब यह सुनते ही वह तुरंत करीम को देखने के लिए हॉस्पिटल जाती है। जहां हम देखते हैं कि करीम के पैर में चोट आई है। बाकी कोई सीरियस बात नहीं है। अब अगले दिन फरहाना डेलन का सामना करने के लिए मन बना ही लेती है। वह उस सेनोफोन के जरिए उस दुकान तक पहुंचती है जहां से वह खरीदा गया था। यहां से फरहाना को डेलन के क्रेडिट कार्ड का पता चल जाता है जो कि उसी बैंक का है जिसके ऑफिस में फरहाना पहले काम करती थी। फिर वहां के टेक्नशियन की मदद से नृत्या और फरहाना को डेलन का एड्रेस और फोन नंबर वगैरह मिल जाता है। साथ ही यहां फरहाना को यह भी पता लगता है कि डेलन इस वक्त एक मॉल में अपने क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर रहा है। वहां तुरंत पहुंचकर फरहाना आखिरकार डेलन को ढूंढ लेती है। जिस दौरान फरहाना को एक फेक कॉल करके नृत्य फरहाना की उसे पहचानने में मदद करती है। फिर फरहाना अपने मुंह में नकाब पहनकर डेलन का फोन चुराने जाती है। क्योंकि उसी में उसके और डेलन के बीच हुई बात की सारी रिकॉर्डिंग्स मौजूद है। लेकिन इससे पहले फरहाना फोन ले पाती। टेलन उसे पहचान कर उसकी हाथ पकड़ लेता है। जो देखकर फरहाना उसकी आंख में पेपर स्प्रे छिड़क कर भाग जाती है। फिर वो उस फोन के लॉक को खुलवाने के लिए एक दुकान पर जाती है। जिसके खुलने के बाद फरहाना को उसमें कुछ नहीं मिलता क्योंकि उससे पहले ही डेलन ने फोन का सारा डाटा कहीं और डाल दिया था। अब इस बात से फरहाना एकदम से टूट जाती है। क्योंकि डलन उसे कहता है कि मैं सारा वीडियो अब तुम्हारे पति को भेज दूंगा। जिस चीज को लेकर लगातार रात में भी फरहाना को टॉर्चर कर रहा होता है जिससे वह बहुत ज्यादा घबरा जाती है। यहां तक कि जब वह करीम के पास जाती है तो उसके हाथ कांप रहे होते हैं और वह पूरी चाय वहीं गिरा देती है। इसी के साथ यह सीन यहां पर होता है खड़। अगले सीन में हम फराना को दोबारा से ऑफिस जाते हुए देखते हैं। जहां इस बार वो डैलन से कहती है कि मैं अभी तुमसे मिलने तुम्हारे घर आ रही हूं। इस बात को सुनकर वह काफी खुश होती। इसी के साथ हमें उस वक्त का सीन दिखाया जाता है जब डेलन ईद के दिन फरहाना से मिलने के लिए वहां पर आ रहा था। तो उसने पीछे से एक औरत को देखकर फरहाना समझकर छू लिया। लेकिन छूते ही उस लेडी ने डेलन को एक जोर का तमाचा लगा दिया और इस वजह से वहां सभी डेलन को बड़े अजीब तरीके से देख रहे होते हैं। यहां उसे अपनी इंसल्ट बहुत महसूस होती है। पर फिर भी वह फरहाना से मिलना चाहता था। मगर वह भी नहीं आई और इसके अगले दिन अचानक उसने डेलन से ठीक से बात करना बंद कर दिया। इसलिए डेलन अब इन चीजों का बदला लेना चाहता था। खैर इस समय फरहाना डेलन के घर पहुंच जाती है। वह सीधा करीम को कॉल करके कहता है कि तुम्हारी बीवी मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई है और वह इस वक्त मेरे घर पर मौजूद है। मैं लोकेशन भेज रहा हूं। उसको यहां आकर लेकर जाओ। इधर वह फरहाना को देखकर कहता है कि मैं तुमको पसंद करने लगा था और मैंने हमारी पहली मुलाकात के लिए सारी चीजें सोच कर रखी हुई थी। अब इसी दौरान यहां पर करीम आता है जो कि फरहाना को देखकर बिल्कुल भी हैरान नहीं होता क्योंकि पिछली रात चाय गिराने के बाद फरहाना ने करीम को सब कुछ बता दिया था। यहां करीम ने भी गुस्सा नहीं किया और अपनी बीवी की परेशानी को समझा। फिर वह उसको अपनी पहचान की एक लेडी पुलिस के पास लेकर गया। वहां से इन्होंने प्लान बनाया कि कल फरहाना डेलन से मिलने के लिए जाएगी। फरहाना भी विवेक के जरिए सबूत के तौर पर वो रिकॉर्डिंग्स पुलिस को दे देती है। अब बाकी था कि बस पुलिस करीम के साथ आकर डेलन को अरेस्ट कर ले। यहां पुलिस डेलन कोंगे हाथों पकड़ लेती है। जिससे फरहाना कहती है कि तुम एक साइको हो और तुम अपने अलावा किसी और से प्यार नहीं कर सकते। यहां इस कहानी के जरिए यह मैसेज दिया गया है कि खासकर लड़कियों को किसी अजनबी पर ऐसे आंख मुंह कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए। फिर चाहे उन्हें वह कितना भी सही और अच्छा क्यों ना लगे क्योंकि आजकल भी हमें अपने आसपास ऐसे केसेस बहुत दिख रहे हैं जिसमें लड़कियां ऑनलाइन फ्रॉड और क्राइम का शिकार हो जाती है। तो दोस्तों कैसी लगी आपको यह कहानी?
Leave a Reply